फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठे पर काम करने आए मजदूर ने लगा ली फांसी

विज्ञापन
kannauj news - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
गुरसहायगंज। भट्ठे पर काम करने आए मजदूर का शव पेड़ पर फांसी के फंदे में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे पत्नी से विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कन्नौज कोतवाली के गांव कूल्हापुर निवासी बंशी जाटव (52) रविवार को ठेकेदार के जरिये बनियानी के ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए आया था। रात में वह भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों के साथ कोठरी में सोया था। सोमवार सुबह करीब चार बजे धोती लेकर कोठरी से बाहर निकला। भट्ठेे से कुछ दूर आम के बाग में धोती का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
सुबह भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर बाग में पहुंचे। यहां बंशी का शव देख पुलिस को सूचना दी। कोतवाल टीपी वर्मा ने शव को पेड़ से उतरवाया। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भट्ठे पर काम करने वाली महिला शीला ने बताया कि बंशी की पत्नी अन्नपूर्णा उसके छोटे भाई प्रेमचंद के साथ रहने लगी है।
विज्ञापन

बंशी के कोई बच्चा नहीं है। शनिवार को बंशी के साथ अन्नपूर्णा का विवाद हुआ था। इसके बाद वह काम करने आ गया। रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें