फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी के हत्यारोपियों की 33 लाख की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। कपड़ा व्यापारी के हत्यारोपी की मोहल्ला चौधरियान में 33 लाख की संपत्ति को रविवार को कुर्क कर दिया गया। इससे पहले भी आरोपियों की करोड़ों रुपये की संपत्ति की कुर्क करने की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

रविवार की शाम तहसीलदार राजू कुमार, विशुनगढ़ थानाध्यक्ष किशनपाल सिंह ने मोहल्ला चौधरियान स्थित हत्यारोपी इरशाद खां के मकान को कुर्क कर दिया गया। इससे पहले भी फर्रुखाबाद रोड समेत अन्य जगहों पर भी संपत्ति की कुर्की की गई है। इस संबंध में तहसीलदार ने बताया कि डीएम के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई कराई गई है।
बता दें कि 27 अप्रैल 2021 को नगर के मोहल्ला चौधरियान निवासी कपड़ा व्यापारी सोहेल (24) को उसके पड़ोसी इरशाद खां, जुल्फिकार, हाशिम, राशिद, शाहनवाज उर्फ सानू, सीबू, अरशद ने कुछ अज्ञात साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पीटा था। गंभीर हालत में इलाज के दौरान सोहेल खां ने दम तोड़ दिया था। इससे पहले साल 2008 में नगर के होटल संचालक बंटी गुप्ता के प्रशांत का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस इरशाद व जुल्फिकार को हिस्ट्रीशीटर घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें