फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में सरेआम मॉ और बेटियों पर हमला, वीडियो वायरल

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल दीक्षा। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
ठठिया। थाना क्षेत्र के कछियाना सुर्सी गांव में भूमि विवाद के चलते पड़ोसियों ने घर से खींचकर महिला और उसकी तीन बेटियों को सरेआम धारदार हथियारों से हमला कर घायल दिया। ग्रामीणों ने हमले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिला अस्पताल में एक बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के कछियाना सुर्सी निवासी रामलाल का पड़ोसियों से भूमि विवाद चलता है। रविवार सुबह वह खेत की जुताई के लिए किराये पर ट्रैक्टर लेने गया था। इस दौरान रंजिश के चलते हमलावरों ने धारदार हथियारों से उसके घर पर हमला कर दिया। घर से खींच कर उसकी पत्नी सुमन लता, बेटी गायत्री, प्रतिमा और दीक्षा को सरेआम गांव की सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मामले की जानकारी मिलते ही पहुंचे रामलाल ने घायल पत्नी और बेटियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बेटी दीक्षा की हालत नाजुक बनी हुई है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष जिला अस्पताल में है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बचाने की गुहार लगाती रहीं बेटियां, वीडियो बनाने में जुटे ग्रामीण
हमले के दौरान खून से लथपथ रामलाल की बेटियां ग्रामीणों से बचाने की गुहार लगाती रहीं, लेकिन हमलावरों से उन्हें किसी ने नहीं बचाया। इस दौरान ग्रामीण मोबाइल से वीडियो बनाते रहे और बाद में इसे वायरल कर दिया।

दौड़ा-दौड़ाकर महिला और उसकी बेटियों को पीटते आरोपी। संवाद- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें