कन्नौज। जिले में कोविड-19 संक्रमित मरीजों का मिलना जारी है। तीसरी लहर में बड़ी संख्या में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित हो रहे हैं। जिले में 26 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का उपचार शुरू किया है।
मंगलवार को जिले में कुल 26 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। संक्रमितों में गुरसहायगंज सीएचसी के दो चिकित्सक, मेडिकल कॉलेज के दो छात्र और दो जिला एवं सत्र न्यायालय के कर्मचारी शामिल हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 299 हो गई है। मंगलवार को 27 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
वहीं मौजूदा समय 213 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा है। जिले में तीसरी लहर में आठ चिकित्सक और 18 स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित पाए जा चुके हैं।
सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि लोग लापरवाही बरत रहे है। इससे कोरोना के मामले में बढ़ रहे हैं। तीसरी लहर के प्रकोप को रोकने के लिए सभी लोगों को कोविड-19 का पालन करना होगा।