फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरखों की देहरी चूम किया चुनावी आगाज

विज्ञापन
कन्नौज। परिवार की दादी के साथ गौरवपुरवा के खैरनगर में मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जाते असीम अरुण - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
ठठिया (कन्नौज)। पुलिस कमिश्नर पद से त्याग पत्र देने और भाजपा में शामिल होने के बाद सोमवार को असीम अरुण यहां गौरव पुरवा गांव अपने पुरखों की देहरी पर पहुंचे। दादी के साथ मंदिर में पूजा कर चुनाव का आगाज किया। कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

पैतृक गांव जाते समय पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण का लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के ठठिया कट पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। जिला महामंत्री आकाश गुप्ता ने असीम अरुण को राधा रानी जी की पटिका पहनाई। तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी कि नीतियां अच्छी लगीं, जिनसे प्रभावित होकर पद त्याग कर पार्टी में शामिल हुए हैं।
उन्होंने अखिलेश यादव के लगाए गए आरोपों पर भी पलटवार किया। सभी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद खैर नगर पहुंचकर परिवार की दादी के साथ मंदिर में पूजन अर्चना की। इसके बाद अपने पैतृक गांव गौरव पुरवा पहुंच कर क्षेत्रवासियों और पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात की। बच्चों के साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मोंटी राजपूत, सूरज राजपूत, घनश्याम राजपूत, हेमंत गौतम, आशीष पांडेय, संतराम राठौर, सर्वेश श्रीवास्तव, सचिन, मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें