फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश कुमारी के नाम पर जिले की पूर्वी सीमा पर प्रवेश द्वार बनवाए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के बरुआ सबलपुर गांव में सैनिक प्रकोष्ठ ने कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। इस दौरान कमलेश कुमारी के नाम पर जिले में प्रवेश द्वार बनवाने की मांग की गई।
विज्ञापन

सेना मेडल से सम्मानित कैप्टन रविंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से एक अप्रैल 2017 को शासनादेश जारी कर शहीद सैनिक के परिवार को नौकरी देने का प्रावधान किया है। यह सराहनीय है। शहीदों की मूर्ति स्थापना सरकार अपने खर्चे पर कराए और शहीद स्मारक व शहीद के नाम से लिंक रोड बनवाए। संसद हमले में शहीद हुईं अशोक चक्र से सम्मानित कमलेश कुमारी के नाम पर जिले की पूर्वी सीमा पर एक प्रवेश द्वार और दूसरा उनके पैतृक गांव सिकंदरपुर में प्रवेश द्वार बनवाने की भी मांग की है।
सभी पूर्व सैनिकों और शहीद के परिवारों की समस्याओं का निस्तारण विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अतिशीघ्र निस्तारित कराया जाए। पूर्व सैनिक हरिमोहन मिश्रा की अध्यक्षता व हवलदार रामवीर सिंह के संचालन में हुए सम्मेलन में पूर्व सैनिकों का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इन पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित
हवलदार नंदकिशोर, सूबेदार रामऔतार सिंह भदौरिया, कैप्टन जोगराज सिंह, कोतवाल सिंह, विनोद कुमार राजपूत, रक्षपाल सिंह यादव, इंद्रेश सिंह, करमवीर सिंह, सत्येंद्र सिंह, प्रवीण राजपूत, मनमोहन मिश्रा, मो. सलीम, विक्रम सिंह, अखिलेश दुबे, सर्वेश कुमार पाल को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें