फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य बंद होने पर सचिवों को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। खंड विकास कार्यालय के सभागार में हुई पंचायत सचिवों को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में बीडीओ तल्ख तेवरों में दिखे। 12 ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य बंद होने पर उन्होंने सचिवों को कड़ी फटकार लगाई और डिमांड भेजकर जल्द ही कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीडीओ मनोज कुमार चतुर्वेदी ने सोमवार को पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की। असालत नगर, बरुआ सबलपुर, बेहटा खास, हरिवल्लभपुर, हरिकरनपुर, कपूरपुर, कसाबा, खुड़ावा, मेरापुर गढ़िया, रूपपुर, प्रानपुर पल्यौरा, सिकंदरपुर निगोह में मनरेगा कार्य बंद पाए गए। उन्होंने कहा कि अगली समीक्षा बैठक में जिन ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य बंद मिलेंगे, वहां के सचिवों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सभी गोशालाओं में हर पशु के लिए झूल का इंतजाम हो, इसके अलावा उनके लिए भूसे और दाने की समुचित व्यवस्था की जाए। सचिव गोशालाओं का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाएं देखें और आवारा पशुओं को भी पकड़वाएं। इसके साथ ही अति निर्धन परिवारों को योजना का लाभ दिलाने के लिए उनकी सूची बनाकर फीडिंग कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त खंड विकास अधिकारी अरविंद वर्मा, एडीओ पंचायत यशकरन सिंह, कौशलेंद्र यादव, देवेंद्र पाल, मृदुल दुबे, प्रदीप यादव, अनुज मिश्रा, अजय मिश्रा, अनुराधा यादव, रत्नांजलि, शिवांगी, मुनीश बाबू, शिवम पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें