फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन का खतरा: जिला जेल में बंदियों कैदियों की मुलाकात बंद

विज्ञापन
जिला कारागार अनौगी। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज/जलालाबाद। जिला जेल में बंदियों से परिजनों की मुलाकात ओमिक्रॉन संक्रमण के चलते रविवार से लगा दी गई। जेल प्रशासन ने यह फैसला ओमिक्रॉन संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के चलते लिया है। आवश्यकता पड़ने पर जेल प्रशासन ने बंदी और कैदियों की फोन पर बात कराने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

जिला जेल अनौगी में मौजूदा समय करीब 915 बंदी और कैदी हैं। जेल प्रशासन ने शासन से मिले आदेशानुसार बंदियों की उनके परिजनों से मुलाकात पर रविवार से रोक लगा दी। जेल अधीक्षक वीके मिश्रा ने बताया कि मुलाकात अग्रिम आदेश तक बंद रहेगी। ऐसे में जेल प्रशासन की ओर एक टेलीफोन की व्यवस्था की गई है। कैदी और बंदी सप्ताह में एक बार परिजनों से बात कर सकेंगे। इस नंबर से सिर्फ फोन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें