फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से वृद्ध की मौत, एक पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना महामारी की चपेट में आए वृद्ध की 15वें दिन कानपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को एक पांच साल के बच्चे की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या कम हो चुकी है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की सूची में छिबरामऊ ब्लाक क्षेत्र के कूपरापुर गांव के एक पांच साल के बच्चे की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं रविवार को कोरोना की चपेट में आए उमर्दा क्षेत्र के तेरामल्लू गांव के रहने वाले सालिकराम (80) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 26 फरवरी को सालिकराम की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से वे कानपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती थे। 15 दिन के इलाज के बाद सालिकराम की वहीं मौत हो गई। जिले में एक जनवरी से अब तक कुल 1712 लोग कोरोना महामारी के चपेट में आ चुके है। इनमें 1694 संक्रमित ठीक हो चुके है। मौजूदा समय सात कोरोना संक्रमितों इलाज किया जा रहा है। रविवार को दो कोरोना संक्रमित कोरोना से ठीक हुए। कोरोना महामारी से अब तक 11 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि कोरोना माहामारी का कहर अभी पूरी तरह से थमा नहीं है। अभी भी लोगों को मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

================
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें