फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: बाइक लूट की झूठी सूचना दी, पहुंच गए हवालात

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। बाइक लूट की रात में सूचना देने पर कोतवाली में अफरातफरी मच गई। जांच में सूचना झूठी निकलने पर पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर हवालात पहुंचा दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि भोजापुर गांव निवासी मनोज कुमार ने फोन से सोमवार रात 11 बजे दो बदमाशों के गांव के पास बाइक लूट लेने की सूचना दी। इस पर वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने रात में थाना क्षेत्र की नकाबंदी कर बाइक की तलाश शुरू कर दी। सूचना देने वाले का फोन बंद मिलने से पुलिस घंटों थाना क्षेत्र में चक्कर काटती रही। काफी प्रयास के बाद सूचना देने वाला युवक मिला।
पूछताछ में पता चला कि उसने अपनी बाइक मायापुर्वा के बलवीर सिंह के माध्यम से फर्रुखाबाद जिले के थाना कमालगंज में पेरी निवादा निवासी विवेक कुमार के पास गिरवी रखी है। फंसाने के लिए लूट का नाटक किया है। बाइक के नहीं देने पर तीनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है। मनोज, विवेक, बलवीर सिंह पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें