जेसीबी से शवों को दफन कराया जाएगा- अधिकारी
स्थानीय किसान विनोद कुमार और गंगादास दोहरे ने बताया कि इन गोवंशों के शव अचानक दिखाई दिए हैं। इस पर प्रशासन को सूचना दी गई। अधिकारियों ने जेसीबी से शवों को हटाकर दफन कराने की बात कही है। एसडीएम सदर उमाकांत तिवारी ने कहा कि गोवंशों के शव कहां से बहकर आए हैं, इसकी जांच कराई जाएगी। अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। टीम को भेजकर शवों को दफन कराया जाएगा।
जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शाल्य ने बताया कि फिलहाल जिले में गोवंशों की मौत नहीं हुई है। ये कहीं से बहकर आए होंगे। उधर, स्थानीय लोगों ने दबी जुबान में कहा कि किसी गोशाला में ठंड और भूख से मवेशियों की मौत हुई है। इन्हें नदियों में फेंककर आसानी से ठिकाने लगा दिया गया।