फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: झोलाछाप के इंजेक्शन लगाते ही काला पड़ गया बच्चे का शरीर, कुछ घंटों में हो गई मौत

Mon, 20 Sep 2021 10:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
बच्चे की मौत के बाद बदहवास परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को 11 साल के एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। इलाज गांव का ही एक झोलाछाप कर रहा था। परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों पहले नाजिम के पैरों में दर्द हो रहा था।
विज्ञापन


इलाज के लिए गांव में ही मौजूद झोलाछाप के पास पहुंचे। झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद बच्चे के शरीर में इंफेक्शन फैल गया। इंफेक्शन इतनी तेजी से फैल रहा था कि पूरा शरीर काला पड़ने लगा। परिजनों ने आनन-फानन बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जिला अस्पताल में उपचार के बाद परिजन गुरसहायगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए ले गए। हालांकि गुरसहायगंज के निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने बिना इलाज के ही रेफर कर दिया। रविवार की शाम को गुरसहायगंज से लौटते वक्त रास्ते में नाजिम की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें