फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Case: हिस्ट्रीशीटर मुनुआ, पत्नी और नाबालिग बेटे पर दो FIR... जेल गई श्यामा, यहां रहेगी 11 साल की बेटी

Thu, 28 Dec 2023 10:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज

सार

छिबरामऊ के कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह की ओर से विशुनगढ़ थाने में एफआईआर संख्या 0156, धारा 186, 307, 333, 353 व 7 क्रिमिनल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई। वहीं विशुनगढ़ थानाध्यक्ष पारुल चौधरी ने एफआईआर संख्या 0157, धारा 307 व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज है। 
विज्ञापन
Kannauj Encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के छिबरामऊ के धरनीधरपुर नगरिया में हुई वारदात के बाद पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की है। एक एफआईआर छिबरामऊ कोतवाल और दूसरी एफआईआर विशुनगढ़ थानाध्यक्ष की ओर से दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


छिबरामऊ के कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह की ओर से विशुनगढ़ थाने में एफआईआर संख्या 0156, धारा 186, 307, 333, 353 व 7 क्रिमिनल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई। एफआईआर में कोतवाल ने बताया है कि 25 दिसंबर को वह एसआई प्रमोद तिवारी, राहुल शर्मा, संदीप सिंह गौतम, राजकुमार, महेंद्र, सुदर्शन, गजेंद्र, अर्जुन, पंकज कुमार, नरेश रावत, नरेश कुमार, प्रिया पवार के साथ विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धरनीधरपुर नगरिया गांव में मुनुआ यादव का न्यायालय से जारी अधिपत्र लेकर गए थे।

विशुनगढ़ के सिपाही सचिन राठी व नीरज कुमार पहले से ही क्षेत्र में रवाना था। उन्होंने दोनों सिपाहियों के साथ मिलकर सोमवार की शाम को मुनुआ के घर पर दबिश दी तो उसके नाबालिग बेटे, पत्नी श्यामा देवी घर से बंदूक व तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे। 
विज्ञापन


जिसमें सचिन राठी की दाईं जांघ में गोली लग गई। वहीं विशुनगढ़ थानाध्यक्ष पारुल चौधरी ने एफआईआर संख्या 0157, धारा 307 व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज है। इस संबंध में कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सिपाही सचिन राठी की हत्या की धारा विवेचना के दौरान बढ़ाई जाएगी।

जेल गई पत्नी, रिश्तेदारों के हवाले 11 वर्ष की बेटी
वारदात में पति और पुत्र के साथ ही आरोपी बनी हिस्ट्रीशीटर मुनुआ यादव की पत्नी व पूर्व प्रधान श्यामा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था। उसकी 11 वर्ष की बेटी को पुलिस ने रिश्तेदारों के हवाले कर दिया है।

अशोक यादव और सबसे छोटा व नाबालिग पुत्र पुलिस की गोली से जख्मी होने के बाद तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। दो बड़े पुत्र अमित और गौरव दिल्ली में नौकरी करते हैं। उधर, गिरफ्तार होने के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण दबी जुबान में कह रहे थे कि मुनुआ के पाप का घड़ा भर गया है।
 

ऐसे हुआ था पूरा घटनाक्रम
गौरतलब है कि कन्नौज जिले में विशुनगढ़ थाना क्षेत्र  के धरनीधरपुर नगरिया में सोमवार की शाम हुई हिस्ट्रीशीटर और पुलिस की मुठभेड़ ने की अशोक यादव उर्फ मुनुआ को भी पुलिस की दबिश की सटीक जानकारी थी। वह अपने पुत्र और पत्नी के साथ ही पुलिस से मोर्चा लेने के लिए असलहों के साथ तैयार बैठा था। घर के बाहर अलग-अलग दिशाओं में लगाए सीसीटीवी कैमरे की मदद से वह अंदर बैठक कर ही पुलिस पर निगाह लगाए था।

पुलिस ने जैसे ही दस्तक दी, उसने गोली बरसानी शुरू कर दी। उसी फायरिंग के दौरान लगी गोली ने सिपाही सचिन राठी की जान ले ली। पुलिस भले ही हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव उर्फ मुनुआ को हल्के में लेकर पूरी तैयारी के साथ नहीं पहुंची, लेकिन खुद मुनुआ ने पुलिस की दबिश को हल्के में नहीं लिया। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए उसने घर से भागने के बजाए पुलिस से मोर्चा लेने का मंसूबा बनाया। इसके लिए उसने घर में रखे अपने असलहों तमंचा, डबल बैरल बंदूक, रायफल के साथ डट गया।

वह घर बैठकर ही मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस के आने की राह तकने लगा। फिर जैसे ही पुलिस ने उसके घर पर दस्तक दी, पहले तो उसने हवाई फायरिंग करके डराने की कोशिश की। पत्नी सीसीटीवी से पुलिस पर निगाह रखकर उनकी सूचना पति व बेटे को दो रही थी। दोनों पुलिस पर निशाना साध रहे थे। इसके बाद ताबड़तोड फायर झोंकने शुरू कर दिए। बाकी के लोग अशोक को पकड़ने के लिए मोर्चाबंदी करने में लग गए। बीच-बीच में अशोक पुलिस को छकाने के लिए फायरिंग करता रहा।
विज्ञापन

घर से बरामद हुआ असलहों का जखीरा

अंधेरा होने पर जैसे ही उसने भागने की कोशिश की, पुलिस की जवाबी गोली में वह और उसका पुत्र जख्मी हो गया। दोनों के गिरते ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उन दोनों की मदद कर रही श्यामादेवी को भी दबोच लिया गया। हिस्ट्रीशीटर को दबोचने के बाद उसके घर की तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से असलहों का जखीरा मिला। पांच तमंचे, एक डबल बैरल और एक रायफल भी बरामद हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें