पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों से पूछताछ करते पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
कन्नौज में सौरिख के हविलिया गांव निवासी युवक बीती रात साले के साथ बाजार से घर जा रहा था तभी पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया घायल से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भर्ती कराया गया।
थाना क्षेत्र के हबिलिया गांव निवासी गौरव शर्मा (25) पुत्र सुरेश चंद शर्मा गुरुवार देर रात औरैया के बेला गांव निवासी भाई के साले विवेक के साथ सौरिख बाजार से सामान खरीद कर घर जा रहा था।
जैसे ही कुसमरा मार्ग पर राजापुर बम्बा के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों एवं पुलिस ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया।
जबकि विवेक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा भर्ती कराया गया। वहीं घटना से परिजनों में खुशियां मातम में बदल गई। भाई आदेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पिकअप एवं विशुनगढ़ थाने के पटेना गांव निवासी ड्राइवर अवनीश यादव पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना से मां सावित्री देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।