कन्नौज। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार ने बताया कि अवकाश से संबंधित शासन का पत्र मिला है। इसके चलते 23 अगस्त को जिले में अवकाश रहेगा। सरकारी गैर सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। (संवाद)