जसोदा। कुसुमखोर मार्ग जसोदा में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दूधिये को टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही जसोदा चौकी प्रभारी अमित पोरवाल घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिला हरदोई के थाना अरवल के गांव परसूपुरवा निवासी उमेश पुत्र राम सागर यादव (25) कुसुमखोर मार्ग से जसोदा आ रहा था। बाइक में दो दूध के डिब्बे बंधे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने श्याम नगला गांव के सामने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उमेश लहूलुहान हो गया। सूचना मिलते ही जसोदा चौकी प्रभारी ने घायल उमेश को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक हेलमेट लगाया था।
चौकी प्रभारी अमित पोरवाल ने बताया कि शव को जिला अस्पताल में रखवा दिया है। जानकारी मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। वहां कोहराम मच गया।