फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पलटने से दरोगा की मौत, एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, चालक घायल, सैफई में कराया गया भर्ती

विज्ञापन
दरोगा राजकिशोर(फाइल फोटो)। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार दरोगा की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल है। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी दरोगा राजकिशोर(44) लखनऊ के विभूति खंड थाने में तैनात थे। बुधवार को वह विवेचना में कन्नौज आए थे। एक्सप्रेसवे पर चालक को नींद आने से कार सलेमपुर के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दरोगा की मौत हो गई। चालक शिव शंकर तिवारी गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में भर्ती कराया गया। यहां उपचार हो रहा है। दरोगा की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें