फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन लगाने गई टीम से अभद्रता

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाता युवक। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर प्रताप में कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान युवक ने एएनएम और स्टाफ से अभद्रता कर दी। इससे नाराज कर्मचारियों ने वैक्सीनेशन का काम बंद कर दिया। पुलिस सुरक्षा की मांग की। बाद में कर्मचारियों ने सीएमओ से शिकायत की।
विज्ञापन

भवानी प्रतापपुर गांव में कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही थी। इस दौरान गांव का युवक मां को लेकर कोरोना वैक्सीन लगवाने पहुंचा। भीड़ होने से वैक्सीन लगाने में समय लगा। इससे नाराज युवक ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा करने से मना किया गया तो वह स्टाफ से गाली गलौज और जान से मार देने की धमकी देने लगा। इससे नाराज एएनएम अमिता सिंह व सहायिका मीरा देवी के अलावा कर्मचारियों ने वैक्सीनेशन का काम बंद कर दिया।
गांव के लोगों ने युवक को समझा कर कर्मचारियों को मनाया। इसके बाद वैक्सीनेशन का काम शुरू किया गया। इससे नाराज एएनएम कमला, रानी, रुखसाना, रानी, कविता ने कार्यालय में सीएमओ विनोद कुमार को ज्ञापन दिया। एएनएम ने केंद्र पर पुलिस तैनात करने की मांग की है। सीएमओ ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी और सीएचसी अधीक्षक से मामले की जांच के लिए कहा है।
विज्ञापन

मेगा कैंप में 16,541 ने लगवाई वैक्सीन
कन्नौज। जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए मेगा कैंप का आयोजन किया गया। जिले के 11 अस्पतालों के अलावा गांवों में कैंप लगा कर कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान 16541 लोगों ने कें द्रों पर पहुंच कर वैक्सीन लगवाई। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए मेगा कैंप लगाया गया। 35 से अधिक जगह लगे कैंप का अफसरों ने निरीक्षण किया। वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डॉ. गीतम सिंह ने बताया कि सीएमओ डॉ. विनोद कुमार, एसीएमओ डॉ. अजय मिश्रा, डिप्टी सीएमओ डॉ. धीरेंद्र आर्या के अलावा सीएचसी प्रभारी ने कैंपों में पहुंच कर निगरानी की। गांव में 200 लोगों को लगाने के लिए वैक्सीन दी गई थी। अधिक संख्या में लोगों के पहुंच जाने से ग्रामीण नाराज दिखे। इन्हें दूसरे दौर में गांव में ही वैक्सीन लगवाने का आश्वासन दिया गया। सोमवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र के 6062 व 18 से 45 वर्ष के 10459 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें