फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम बताए तो तीमारदारों ने किया हंगामा

विज्ञापन
जिला अस्पताल की महिला विंग में हंगामा करते तीमारदार को समझाता होमगार्ड। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल की महिला विंग में मरीज के पास ज्यादा तीमारदारों को सोमवार को रोका गया तो उन्होंने हंगामा कर दिया। वृद्ध ने कर्मचारी को खरी खोटी सुना दी। होमगार्ड ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। कर्मचारियों ने प्रभारी सीएमएस से पुलिस लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शक्ति वसु प्रशिक्षण लेने दिल्ली गए हैं। उनका चार्ज वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एपी सिंह यादव के पास है। प्रभारी सीएमएस सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद महिला विंग में पहुंचे। यहां एक-एक मरीज के पास कई तीमारदार बैठे थे। यह पान मसाला खाकर इधर-उधर थूक रहे थे।
प्रभारी सीएमएस ने कर्मचारियों से कहा कि दूसरी मंजिल के वार्ड में एक से अधिक तीमारदारों को न जाने दिया जाए। गेट पर बैठे कर्मचारी ने दूसरी मंजिल पर जा रहे वृद्ध को रोक दिया। वह प्रभारी सीएमएस के सामने कर्मचारी को खरी खोटी सुनाने लगा। किसी तरह उसे शांत कराया गया। मरीज के पास एक से ज्यादा तीमारदार को रोकने पर इन्होेंने हंगामा शुरू कर दिया। होमगार्ड ने तीमारदारों को समझाकर शांत कराया। कर्मचारी ने प्रभारी सीएमएस से महिला विंग में कुछ दिन के लिए पुलिस लगाने की मांग की। प्रभारी सीएमएस ने कहा कि व्यवस्था बदली गई है। कुछ समय दिक्कत होगी इसके बाद खुद सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें