फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मासूम की मौत के बाद सील किया गया अस्पताल

Tue, 15 Aug 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। इलाज के दौरान मासूम की मौत के बाद परिजनों ने हॉस्पिटल पर गलत इलाज व लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस को तहरीर दी। स्वास्थ्य विभाग ने हॉस्पिटल की जांच कर सील कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के कचाटीपुर पुर गांव निवासी आशीष कुमार पटेल की 18 माह की पुत्री उन्नति की मौत की रविवार को मौत हो गई थी। उसके पिता ने हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। आशीष पटेल ने बताया की पांच दिन पूर्व देर शाम को 18 माह की पुत्री उन्नति की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उसे इलाज के लिए क्षेत्र के आगौस गांव में स्थित न्यू लाइफ फार्मेसी एंड मेडिकल सेंटर ले गए।
इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। रविवार को परिजनों ने मासूम के शव के साथ हॉस्पिटल के बाहर रख दिया और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सोमवार को एसीएमओ डॉ. डीपी आर्य ने कार्रवाई करते अस्पताल को सील कर दिया है। उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल के नाम पर कोई भी रजिस्ट्रेशन नहीं है और जांच के दौरान कोई भी डॉक्टर भी मौजूद नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें