फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कानून-व्यवस्था पर अधिवक्ताओं ने जताई चिंता

Tue, 15 Aug 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। प्रदेश भर में अधिवक्ताओं की हो रही हत्याओं को लेकर कन्नौज बार एसोसिएशन ने चिंता व्यक्त की है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम-एसपी को सौंपा।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश भर में किसी न किसी अधिवक्ता के साथ घटना घट रही हैं। इसके बाद पीड़ित अधिवक्ता की एफआईआर तक दर्ज नहीं की जाती है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि प्रशासन ने अपना रवैया नहीं बदला तो चक्का जाम कर प्रदेश व्यापी आंदोलन करने को मजबूर होगें।



सोमवार को कन्नौज बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम शुभ्रांत शुक्ला और एसपी अमित कुमार आनंद को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि प्रदेश भर में अधिवक्ताओं की निर्मम हत्याएं हो रही हैं। शासन-प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। अधिवक्ताओं के खिलाफ झूठी एफआईआर लिखी जा रही है। कहा कि अगर किसी अधिवक्ता के साथ कोई घटना हो जाती है तो पुलिस अनसुना कर देती है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि शासन व प्रशासन का रवैया नहीं बदला तो चक्का जाम कर प्रदेश व्यापी आंदोलन करेंगे। इस दौरान अध्यक्ष विजय कुमार सारस्वत व महासचिव सतेंद्र प्रताप सिंह बघेल समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें