फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क राशन बांटा, नोडल अफसर ने की जांच

विज्ञापन
कोटे की दुकान पर निरीक्षण करने पहुंचीं आईएएस डॉ. रोशन जैकब। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के लगभग सभी कोटे की दुकानों पर मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में अन्न महोत्सव आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण दिखाने के बाद कार्डधारकों को बैग में निशुल्क खाद्यान्न, फोल्डर और पत्र बांटे गए।
विज्ञापन

प्रदेश की सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म आईएएस डॉ. रोशन जैकब ने कई कोटा दुकानों पर आयोजित अन्न महोत्सव का निरीक्षण किया। उन्होंने अशोक नगर की कोटेदार दिव्यांजली के यहां पहुंचकर कार्डधारकों से पूछताछ की। यहां मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुब्रत पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने जलालपुर पंचम कोटेदार कुसुमलता, हैवतपुर कटरा कोटेदार इंदर गुप्ता, रामपुर कोटेदार वीरेश एवं सेवा धाम धर्मशाला कोटेदार गणेश शंकर श्रीवास्तव की दुकानों पर आयोजित कार्यक्रम का जायजा लिया।
जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने कन्नौज स्थित कोऑपरेटिव की दुकान पर प्रतिभाग किया। नि:शुल्क राशन, बैग, फोल्डर एवं पत्र भी बांटे। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आरएन सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। बैग वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें