फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले वैक्सीन लगवाने के लिए लड़े

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए धक्कामुक्की करते लोग। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल में पहले वैक्सीन लगवाने के लिए धक्कामुक्की के बाद लोग लड़ गए। इससे कुछ देर तक वैक्सीनेशन प्रभावित रहा। होमगार्ड जवान ने कतार लगवाकर वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर लोग वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ रहे हैं। वहीं वैक्सीन पूरी नहीं पड़ रहीं। इससे पहले लगवाने के लिए धक्कामुक्की और मारपीट की नौबत बन रही है। शुक्रवार के बाद सोमवार को जिले में पहुंची कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए हर अस्पताल में मारामारी रही। विनोद दीक्षित, जिला अस्पताल में दो-दो सौ डोज वैक्सीन उपलब्ध कराई गईं। यह दोपहर के बाद खत्म हो गईं। इससे लोगों को लौटना पड़ा। यही हाल जिला अस्पताल का रहा। यहां भी वैक्सीन की मारामारी रही।
स्लॉट बुक करा कर पहुंचे लोग पहले लगवाने के लिए धक्कामुक्की करते रहे। झगड़ा भी हुआ। इससे वैक्सीनेशन कर रहे कर्मचारी परेशान हो गए। इन्हें लाइन में खड़ा किया। इसके बाद वैक्सीन लगाई जा सकी। वहीं बेहरिन गांव में वैक्सीन लेकर पहुंची टीम कुछ देर बाद लौट गई। इससे लोगों ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें