कन्नौज। सदर कोतवाली इलाके में ग्रामीण का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बेटी ने मां के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिरोजपुर तारन गांव के रामप्रसाद (50) का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई शिवप्रसाद ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें बताया कि मृतक की पत्नी का गांव के एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों चोरी-छिपे मिलते थे। जानकारी पर भाई रामप्रसाद ने आपत्ति जताई। पत्नी को बात करने से मना किया। इसको लेकर पत्नी और प्रेमी ने रामप्रसाद को जान से मारने की धमकी दी थी।
रविवार देर रात तकरीबन तीन बजे रामप्रसाद घर से लापता हो गए। अगले दिन सोमवार सुबह शव पेड़ पर लटकता मिला।