फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मिले पांच डेंगू पॉजिटिव, दिक्कत बढ़ी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में पैथोलॉजी जांच कराने के लिए लगी भीड़। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना संक्रमण के बीच जिले में डेंगू के कहर ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। बुधवार को जिला अस्पताल में हुई जांच में पांच डेंगू मरीज मिले हैं। इससे पहले अब तक जिले में किट से करीब 43 पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं एलाइजा रिपोर्ट में 39 डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इसके इतर टाइफाइड और तेज वायरल बुखार ने भी लोगों को परेशान कर रखा है। शहर, कस्बा और गांव तीनों जगह खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज मिल रहे हैं। वहीं सीएमओ के निर्देश पर जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों की जांच व दवा का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना से मुक्ति पाने के बाद पिछले हफ्ते में चार एक्टिव केस मिले हैं। इन्हीं के बीच डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या ने जनता और स्वास्थ्य महकमे दोनों को चिंता में डाल दिया है। बुखार आते ही प्लेटलेट्स घटने लगती हैं। समय रहते इलाज मिल जाए तो ठीक वरना मरीज के लिए मुश्किलें बढ़ जाती हैं। बुुधवार को जिला अस्पताल की पैथोलाजी में रैपिड टेस्ट किट से 25 मरीजों की जांच की गई। पांच मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। सैंपल को एलाइजा टेस्ट के लिए तिर्वा मेडिकल कालेज भेज दिया गया है।
वहीं किट से इस सीजन में अब तक करीब 43 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। एलाइजा की रिपोर्ट में 39 में डेंगू की पुष्टि बताई जा रही है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के लिए मरीजों की भारी भीड़ लगी रही। वहीं, पंजीकरण कक्ष में पर्चा बनवाने को लेकर धक्कामुक्की भी हुई। करीब 350 मरीजों का पंजीकरण कराया गया। पैथोलॉजी में बुखार से पीड़ित 127 मरीजों का ब्लड सैंपल लिया गया। जांच में दाईपुर के मित्रसेनपुर, आनंदीपुर्वा, तेरामल्लू, मियांगंज व रेलवे कालोनी में एक-एक डेंगू पॉजिटिव मिला है। अस्पताल में सभी का उपचार किया जा रहा है। सभी का सैंपल एलाइजा जांच के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया है।
विज्ञापन

वहीं सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि ज्यादा संख्या में मरीज मिलने पर कैंप लगवाकर जांच व दवा का वितरण किया जा रहा है। बुधवार को सौसरापुर गुगरापुर, सौरिख के राजापुर, सकरावा, जलालाबाद के मदारपुर व उमर्दा के विधाईपुर में कैंप लगाकर लोगों की जांच की गई। दवाओं का वितरण भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें