फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर ने किया दुष्कर्म, विरोध करने पर दंपती को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इलाके के एक गांव की महिला ने ससुर पर पति की गैर मौजूदगी में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि पति के साथ इसका विरोध करने पर दोनों को घर से निकाल दिया। सोमवार को महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

सौरिख थाना इलाके की महिला ने बताया कि उसका निकाह साल 2019 में हुआ था। पति नौकरी के लिए बाहर चले गए। इसके बाद ससुर, सास, देवरों ने अतिरिक्त दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये की मांग करते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस बीच ससुर ने उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत परिजनों समेत पति से की। पति ने उसके साथ विरोध किया तो इन लोगों ने गाली गलौज करते हुए घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि शिकायत के बाद भी चौकी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में सीओ शिवकुमार थापा ने बताया कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें