फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैफे में दुष्कर्म: मुख्य आरोपी नारेंद्र की गोंडा में मिली लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कैफे में दो छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार मुख्य आरोपी नारेंद्र की लोकेशन गोंडा जनपद में मिली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो उप निरीक्षकों की टीम रवाना कर दी गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एक गांव की किशोरी ने रविवार को नीलेश, कमल, रामदास, नारेंद्र, नीलेश की पत्नी और नारेंद्र के जीजा के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप था कि तिर्वा क्रासिंग स्थित नीलमणि कैफे में आरोपियों ने उससे व सहेली के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने नीलेश, कमल और रामदास को हिरासत में ले लिया। इनसे पूछताछ की गई।
इसमें सामने आया कि अलियापुर निवासी नारेंद्र पत्थर और टाइल्स की घिसाई करता है। वह अक्सर शादी का झांसा देकर किशोरी को कैफे पर लाता था। सामूहिक दुष्कर्म के आरोप को इन लोगों ने झूठा बताया। वहीं फरार चल रहे नारेंद्र के मोबाइल की लोकेशन पुलिस को गोंडा जनपद में मिली है। उप निरीक्षक जमाल खां और सुनील कुमार अलग-अलग टीमें लेकर गोंडा के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

सहेली ने सामूहिक दुष्कर्म से किया इनकार
सदर कोतवाली में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच करने पुलिस दूसरी पीड़िता (सहेली) के घर पहुंची। यहां वह हैरान हो गई। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने वाली किशोरी से खुद को अनजान बताते हुए दुष्कर्म की बात से इनकार कर दिया। उसने बताया कि मुकदमा दर्ज कराने वाली लड़की उसके स्कूल में पढ़ती है। एक बार कैफे में फोटोकॉपी कराने के दौरान बात हुई थी। उससे व मुकदमे से जुड़े आरोपियों से उसका किसी प्रकार का कोई लेनादेना नहीं है।
पत्थर, टाइल्स घिसाई कराने वाले ठेकेदार की भी तलाश
पुलिस की आरोपियों से पूछताछ के दौरान टाइल्स, पत्थर घिसाई कराने वाले ठेकेदार का भी नाम सामने आया है। आरोपियों ने बताया कि नारेंद्र ठेकेदार के पास काम करता था। अक्सर नारेंद्र और ठेकेदार किशोरी को लेकर तिर्वा जाते थे। इससे पुलिस अब ठेकेदार की भी तलाश कर रही है। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच चल रही है आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें