फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने गोली मारकर दी जान, बीमारी से तंग आकर उठाया कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन(कन्नौज)। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे किसान ने घर में लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर जान दे दी। वारदात से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

नादेमऊ चौकी के शेरपुर गांव निवासी संत कुमार(49) ने बुधवार दोपहर घर में रखी लाइसेंसी दोनली बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। वारदात से पत्नी कुमकुम, बेटे अरिमर्दन (23) व निर्विकार (19) रो-रो कर बेहाल हैं। मामले की जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता और नादेमऊ चौकी इंचार्ज घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों से मामले की जानकारी ली।
परिजनों ने बताया कि संत कुमार लंबे समय से डायबिटीज और हृदय रोग से पीड़ित थे। कानपुर के अस्पताल से उपचार हो रहा था। बीमारी के चलते परेशान रहते थे। इसी से यह कदम उठा लिया। संत कुमार बेटों के साथ खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें