फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से किसान की मौत, होटल पर खाना खाने जाते समय हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद(कन्नौज)। होटल पर खाना खाने जाते समय तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। दो लोग गंभीर घायल हैं। इनके पास हेलमेट नहीं मिला। सिर में गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नरेंद्रपुर निवासी विनोद यादव(45), कश्मीर यादव(60) और धर्मवीर(40) शुक्रवार रात जसोदा कस्बा स्थित होटल पर खाना खाने एक बाइक पर जा रहे थे। जीटी रोड पर हनुमान मंदिर के सामने रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गए। जसोदा चौकी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें