फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में कार सवार इंजीनियर की मौत, झपकी आने से एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुस गई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-07- एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त खड़ी कार। संवाद
विज्ञापन

हादसे में कार सवार इंजीनियर की मौत, झपकी आने से एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुस गई कार
संवाद न्यूज एजेंसी
ठठिया(तिर्वा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। इससे कार सवार इंजीनियर की मौत हो गई। यूपीडा कर्मियों ने शव को मेडिकल कालेज की मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

राजस्थान के अलवर में दिल्ली रोड जनता कालोनी मुंगस्का निवासी शुभम सिंह पटना की कंपनी में इंजीनियर थे। यह कार से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे होते हुए अलवर जा रहे थे। ठठिया थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव के पास कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। झपकी आने से हादसा होना माना जा रहा है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। मौके पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने घायल कार सवार को मेडिकल कालेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यूपीडा कर्मियों ने पास मिले फोन के जरिए मृतक के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

===================
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें