सौरिख(कन्नौज)। खेतों की ओर गई किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। दुष्कर्म के बाद युवकों ने किशोरी को बेहोशी की हालत में नाले में छोड़ दिया था। परिजनों ने दोनों युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन्हें जेल भेज दिया गया।
थाना इलाके के एक गांव की किशोरी शौच क्रिया के लिए खेतों की ओर गई थी। इस दौरान गांव के अगस्तगिर उर्फ भूरा, छोटे लल्ला ने दबोच लिया। इन्होंने उसे नाले में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी बेहोश हो गई थी। इस पर दोनों आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले थे। काफी देर तक वापस न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। किशोरी नाले में बेहोश मिली थी। परिजन उसे घर ले गए। होश में आने पर किशोरी ने आपबीती बताई।
परिजनों ने गांव के दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को नगला बिहारी के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।