फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख के जेवर ले गए टप्पेबाज, वृद्ध पिता का ध्यान भटकाकर अंजाम दी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। सराफा व्यापारी को झांसा देकर दो युवकों ने करीब दो लाख के जेवर पार कर दिए। सोमवार देर शाम हुई इस घटना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

अशोक नगर निवासी टिंकू वर्मा की सोने-चांदी की चकोर रोड पर दुकान है। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम दुकान पर दो युवक आए। इन्होंने ताबीज खरीदा। इसके बाद ले गए। वह भी किसी काम से दुकान से चले गए। 71 वर्षीय पिता शिवराम वर्मा दुकान पर बैठे थे। कुछ देर बाद दोनों युवक फिर से आए। इन्होंने सोने का पेंडल दिखाने के लिए कहा। पेंडल देखने के बाद दोनों युवकों ने ध्यान इधर-उधर कर दिया। यह अलमारी में रखा सोने के जेवरों वाला डिब्बा लेकर भाग निकले। अचानक युवकों के दुकान से चले जाने पर पिता को शक हुआ। उन्होंने मुझे बुलाया।
पड़ताल की तो अलमारी से करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर गायब थे। आसपास युवकों को तलाश किया गया। सुराग नहीं लग सका। घटना पर पिता बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। रात तक कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें