सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते डीएम राकेश कुमार मिश्र। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य देखने शनिवार को जिलाधिकारी पहुंचे। उन्होंने गुणवत्ता को परखा। निर्माण कार्य की गति धीमी देख नाराजगी जताई। जेई को फटकार लगा दी। कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। शनिवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र और पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में निरीक्षण किया। सीएचसी पर 16 लाख रुपये की अनुमानित लागत से ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण आबकारी विभाग के सीएसआर फूड से कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट में गुणवत्ता, इसमें प्रयुक्त सामग्री देखी। धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए जेई मकरंद कुमार और ठेकेदार जितेंद्र कुमार को फटकार लगा दी। जेई और ठेकेदार ने बताया कि 12 घंटे के अंदर साइड स्ट्रक्चर तैयार हो जाएगा।
जलभराव की समस्या के समाधान के लिए एस्टीमेट मांगा
ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण का निरीक्षण करने के बाद जाते समय जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर जलभराव देखा। उन्होंने जल निकासी का एस्टीमेट सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अजहर सिद्दीकी को बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।