फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से नगदी, जेवर ले गए चोर

विज्ञापन
बिखरा सामान दिखाते बृजेश कुमार। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के गनी मार्केट के पीछे फौजी के घर में किरायेदार के यहां चोरी हो गई। चोर नगदी और जेवर समेट ले गए। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के ग्राम नगला पोबी निवासी ब्रजेश कुमार ने बताया कि वह गनी मार्केट के पीछे पटेल नगर में किरायेदार हैं। मकान मालिक विनोद कुमार फौज में हैं। कोविड-19 के कारण पैतृक गांव चले गए थे। कमरों में ताला लगा था। रात में चोरों ने घर में घुसकर ताला तोड़ दिया। चोर कमरे में रखे 48 हजार रुपये, एक जोड़ी पायल, कमर की पेटी, अंगूठी, एक जोड़ी झाले और गैस का सिलिंडर ले गए। सुबह पड़ोसियों ने टूटे ताले देखकर वारदात की जानकारी दी। सूचना पर एसआई अजब सिंह मौके पर पहुंच गए। किरायेदार से मामले की जानकारी ली। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।
20 दिन पहले दूसरी किरायेदार चली गई थीं गांव
गनी मार्केट के पीछे फौजी के मकान में किराये पर रह रहीं उनकी रिश्तेदार मंजू पत्नी अनिल पाल 20 दिन पहले अपने गांव त्रिलोकापुर चली गई थीं। ब्रजेश के मुताबिक मंजू ने घर से जाने की कोई जानकारी नहीं दी। उनके जाने से घर खाली हो गया। चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें