फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का बढ़ा कहर, 21 मरीज और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में डेंगू का प्रकोप नहीं थम रहा है। रविवार को हुई एलाइजा जांच में 21 संक्रमित और मिले हैं। इनको मिलाकर जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 194 पहुंच गई है। डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 24 से अधिक गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाया है। इसके बाद भी डेंगू पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। इसकी मुख्य वजह गंदगी माना जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। एक के बाद एक मरीज जांच में निकल रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक अब तक करीब चार दर्जन गांव में डेंगू का प्रकोप है। इसी तरह साधारण बुखार के रोगी अधिकतर गांव में मिल रहे हैं। जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज व 100 शय्या अस्पताल में डेंगू के मरीजों एक स्पेशल वार्ड बनाया गया है, जबकि ब्लाक स्तर पर सीएचसी और पीएचसी पर मरीज दवा लेकर घर चले जा रहे हैं। वहां मरीज भर्ती नहीं हो रहे हैं।
सीएचसी में रात के समय कर्मचारी तो मिल जाते है, लेकिन डॉक्टर का मौजूद नहीं रहते हैं। गंभीर मरीज होने पर वह सीएचसी में भर्ती होने से कतराता रहता है। इस कारण बुखार होने पर लैब में जांच कराने के बाद मरीज निजी चिकित्सक की शरण में चला जाता है। सरकारी अस्पतालों में गरीब मरीज भर्ती हो रहे हैं। वह निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए पैसा खर्च कर नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

वैसे गांव में झोलाछाप डॉक्टर मरीजों को घर जाकर दवा दे रहे हैं। झोला छाप के इलाज से मरीज ठीक हुआ तो निजी अस्पताल या सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए दौड़ता है। इस समय प्रत्येक गांव में बुखार व डेंगू की मरीज निकल रहे हैं। इनमें दाईपुर, मढहरपुर, मियांगंज, मोचीपुर, रतापुर्वा, शहर के मोहल्ला काजीपुरा टीला, काजीपुर, शेखाना, मकरंदनगर, समधान समेत जिले के कई गांव हैं जहां पर डेंगू व बुखार चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें