फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार से वृद्ध की मौत, गांव के लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। इलाके के गांव राजापुर के लोग बुखार की चपेट में हैं। लगभग हर घर में बुखार के मरीज हैं। मंगलवार को बुखार से वृद्ध की मौत हो गई। यहां दस दिन में बुखार से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इसे गांव के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

राजापुर में जुल्फिकार (51) बुखार से ग्रसित थे। निजी चिकित्सक के यहां आराम न मिलने पर परिजन सौ शय्या अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में जुल्फिकार की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार बुखार के कारण 29 अगस्त को खैतुन्ना बेगम (60) पत्नी साजिद, चार सितंबर को सावित्री देवी (65) पत्नी कृपाल की तेज बुखार व प्लेटलेट्स कम होने से उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। गांव के लगभग हर घर में लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें