फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैथोलॉजी की एनालाइजर मशीन खराब, मरीज लौटे

विज्ञापन
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में खराब एनालाइजर मशीन देखता कर्मचारी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी की ऑटो बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन दो दिन से खराब है। जानकारी के अभाव में इससे जांचें होती रहीं। रिपोर्ट सही नहीं मिली। जानकारी पर पैथोलॉजिस्ट ने मशीन बंद करा दी। इससे जांच कराने पहुंचे 50 से अधिक मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। इनका रजिस्ट्रेशन हो चुका था। बाद में कुछ गर्भवती महिलाओं की मैनुअल जांचें की गईं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नियमित ब्लड की 125 से 135 जांचें की जा रही थीं। दो दिन से मशीन खराब हो जाने के बाद भी जांचें इसी से होती रहीं। मंगलवार को एक मरीज की रिपोर्ट में खामी देख पैथोलॉजिस्ट डॉ. आरडी यादव ने मैनुअल जांच की तो रिपोर्ट देखकर चौंक गए। इसी तरह अन्य जांचें भी मैनुअल पर लगाई गईं। रिपोर्ट में कमी देख उन्होंने मशीन को बंद करने के निर्देश दे दिए। इसके बाद करीब 33 जांचें मैनुअल की गईं। 50 से अधिक मरीजों का कंप्यूटर पर रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद बिना सैंपल लिए वापस कर दिया गया।
मंगलवार को सुबह से दोपहर तक पैथोलॉजी में लंबी लाइन लगाने के बाद बारी आने पर मशीन की खराबी की जानकारी से मरीजों को मायूसी हाथ लगी। जांच न हो पाने से इन्हें सही उपचार नहीं मिला। पैथोलॉजिस्ट ने मलेरिया, डेंगू, शुगर, सीबीसी समेत कुछ अन्य जांचें स्लाइड के अलावा अन्य मशीनों से कीं। वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शक्ति बसु का कहना है कि पैथोलॉजी की मशीन ठीक कराने के लिए संबंधित कंपनी के इंजीनियर को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें