फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, नहीं हो सकी शिनाख्त

विज्ञापन
शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के मोहल्ला ग्रेसीगंज स्थित देवी तालाब में देर शाम सात बजे के बाद युवक का शव मिला। ग्रामीण युवक की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

सोमवार शाम सात बजे के लगभग नगर के मोहल्ला ग्रेसीगंज स्थित देवी तालाब में युवक का शव पड़ा मिला। इस दौरान भीड़ लग गई। जानकारी पर कोतवाल जय प्रकाश शर्मा, बहवलपुर चौकी इंचार्ज संजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मोहल्ले के लोग युवक की हत्या कर शव फेंके जाने का अंदेशा जता रहे हैं। शव के तीन से चार दिन पुराना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शव से उठ रही बदबू के कारण लोग पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे।
मृतक की उम्र 40 साल के लगभग होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को सौ शय्या अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। इस संबंध में कोतवाल जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें