फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल निकला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज कोविड जांच में पॉजिटिव निकला। इससे हड़कंप मच गया। मरीज ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। कालेज प्रशासन ने इमरजेंसी वार्ड को सैनिटाइज कराया है।
विज्ञापन

थाना ठठिया इलाके के एक गांव निवासी 55 वर्षीय शख्स रविवार को सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसे मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। इस दौरान दौरान डॉक्टरों ने कोविड जांच कराई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वार्ड में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने मामले की जानकारी कालेज प्रशासन को दी। कालेज प्रशासन के निर्देश पर कर्मचारी मरीज को कोविड वार्ड में पहुंचाने लगे। मरीज ने खुद को होम आइसोलेट करने के लिए कहा। कालेज प्रशासन ने अनुमति दे दी।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि सड़क हादसेे में युवक घायल होकर आया था। जांच रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें