फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बहू की डेंगू और अब सास ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इनायतपुर में डेंगू से बहू की मौत के बाद अब सास की बुखार से मौत हो गई। 24 घंटे में परिवार में दो मौतों से कोहराम मच गया। गुरुवार सुबह ही स्वास्थ्य टीम ने जांच की थी, लेकिन टीम को महिला की हालत गंभीर नहीं लगी और उसे भर्ती तक कराने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

जलालाबाद ब्लॉक के ग्राम इनायतपुर में संक्रामक बीमारियों ने पैर पसार लगा रखा है। बुधवार को गांव की शरीना की कानपुर में डेंगू से मौत हो गई थी। शरीना की दो बेटियां और सास दुन्नामीन (58) के अलावा 130 लोग बीमार थे। सभी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग जागा और सीएमओ सहित स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंच गई थी। टीम ने सभी को दवाई दी और 85 मरीजों की जांच कराई। देर रात को घर पर दुन्नामीन की मौत हो गई। पुत्र कादिर ने बताया कि दोनों बेटियों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें