फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 से ज्यादा गांवों में पूरी रात अंधेरा, पेयजल के लिए तरस गए

विज्ञापन
वीसीबी मशीन ठीक करते कर्मचारी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। फाल्ट के चलते कस्बे और आसपास के करीब 50 गांवों के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां पूरी रात अंधेरा रहा। वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर)मशीन में खराबी से बिजली आपूर्ति ठप रही। 15 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली ठप रहने से लोग पेयजल के लिए तरस गए। लोगों ने ऊर्जा मंत्री को ट्वीट कर शिकायत की। इसके बाद आपूर्ति में सुधार हुआ।
विज्ञापन

कस्बे की बिजली आपूर्ति भगवान भरोसे है। लोगों के मुताबिक 21 घंटे आपूर्ति का दावा किया जा रहा है। मिल 15 घंटे ही रही है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे कस्बा सहित करीब 50 से ज्यादा गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। सुबह कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक किया। शनिवार सुबह 10 बजे के करीब आपूर्ति चालू हो सकी। कुछ देर बाद विद्युत उपकेंद्र पर रखे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में अर्थिंग होने लगी। इससे आपूर्ति बंद कर दी गई। कर्मचारियों ने अर्थिंग ठीक की। तब आउटगोइंग की वीसीबी मशीन में खराबी आ गई। फिर आपूर्ति बंद हो गई।
इसके बाद पूरी दोपहर आपूर्ति ठप रही। कर्मचारियों ने मशीन को ठीक किया। इसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। 15 घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति ठप रहने से नगर पालिका के नलकूप नहीं चल सके। इससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें