फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर बालक की मौत

Mon, 27 Jun 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन
ट्रैक्टर से कुचलकर नौ वर्षीय बालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। परिजनों ने बिना कोई कार्रवाई किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कस्बा के मोहल्ला अफसरी निवासी धीरज सक्सेना का नौ वर्षीय पुत्र रौनक मोहल्ले में ही सड़क किनारे खेल रहा था, तभी तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। इससे रौनक की मौके पर मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव व ट्रैक्टर को कोतवाली ले जाने का प्रयास किया लेकिन मृतक के परिजनों ने इससे मना कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे ट्रैक्टर स्वामी ने मृतक के परिजनों से वार्ता की व आर्थिक सहायता देकर मामले को शांत कर दिया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें