फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी, जेवर सहित डेढ़ लाख का सामान चोरी

Sun, 26 Jun 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार रात चोरों ने गांव नाहिल में एक घर से नगदी, जेवर सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। लगातार हो रही चोरियों को रोकने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। इससे लोग परेशान हैं। गांव नाहिल निवासी अजय मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार रात चोर छत के रास्ते उनके मकान में घुस आए। चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर चांदी के 25 सिक्के, दो जोड़ी पायल, दो करधनी, सोने की दो लर, झुमकी, मांगबेंदा, सोने की दो अंगूठी, 57 सौ की नगदी और कीमती साड़ियां चोरी कर लीं। सुबह अजय मिश्रा के परिवार के लोग सोकर उठे तो कमरे का ताला टूटा देख चोरी का पता चल सका। इसके बाद अजय ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच कराए जाने की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की। लगातार हो रही चोरी की वारदातों और पुलिस की कार्यशैली से लोगों में आक्रोश है। 
विज्ञापन

दुकानों में चोरी की रिपोर्ट दर्ज
शुक्रवार रात चोरों ने गांव संजयनगर कालोनी में दीक्षा मेडिकल स्टोर, धर्मेंद्र किराना स्टोर, साइकिल स्टोर, बादशाह स्पेयर्स और आंचल त्रिपाठी की खाद की दुकान के ताले तोड़कर नगदी और दुकानों में रखा सामान चोरी कर लिया था। इस मामले में चोरी की संयुक्त तहरीर दी गई थी। पुलिस ने मौका मुआयना भी किया था। भाजपा नेता राजवीर सिंह तमाम कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस से मिले थे और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के साथ ही चोरी का खुलासा किए जाने की मांग की थी। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें