फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में दूसरे दिन भी कच्छा बनियान गिरोह का कहर

Sat, 05 Nov 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
लूट की जानकारी देता देवेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कच्छा बनियान गिरोह ने दूसरे दिन भी वारदातें जारी रखीं। बृहस्पतिवार रात आठ की संख्या में आए बदमाशों ने तिर्वा कोतवाली से महज सौ मीटर दूर दो मकानों पर धावा बोला और करीब एक लाख की लूटपाट की। एक घर के चार लोगों को डंडे व सरियों से बुरी तरह पीटा। पुलिस ने देर रात काबिंग की, लेकिन किसी भी बदमाश का सुराग नहीं मिल सका। पूर्व प्रधान की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा नगर मोहल्ले में अनिल कुमार पाल का मकान है।
विज्ञापन


उनके रिश्तेदार व सीहपुर के पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह भी परिवार के साथ इसी मकान में रहते हैं। बृहस्पतिवार को अनिल कुमार अपने पैतृक गांव अज्यौरा गए थे। रात करीब 12:30 कच्छा बनियान पहने आठ बदमाश छत से होकर नीचे आ गए। कमरे में सोए देवेंद्र सिंह (28) पुत्र ऊधन सिंह जाग गए तो बदमाशों ने उन्हें सरिये व डंडे से पीटकर लहुलूहान कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने देवेंद्र की पत्नी रामसखी (24), पारुल (16) पुत्री अनिल कुमार व प्रांशू (12) पुत्र अनिल कुमार को भी पीटा।

यहां से 25 हजार रुपये व देवेंद्र की पत्नी के एक बक्से में रखे करीब 25 हजार के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। जाते समय पड़ोस के मयंक पाल के मकान के सामने खड़ी उनकी साइकिल भी लेते गए। इसके बाद वे करीब 50 मीटर दूर उदय नरायन वर्मा के घर पहुंचे। यहां किराये पर रह रहे अंशू राजपूत व उनके बहनोई सत्यवीर और उनकी पत्नी कोमल के हाथ-पैर को साड़ियों से बांध दिया। इसके बाद दस हजार की नकदी व करीब चालीस हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूट ले गए।
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर एसपी दिनेश कुमार पी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें