वैष्णो देवी पहुंची उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग
- फोटो : ANI
शहर के मोहल्ला कानून गोयान में बुधवार की रात शार्ट सर्किट से एक मकान में लगी आग से एक बाइक सहित कमरे में रखा करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। कानून गोयान मोहल्ला निवासी जागेश्वर सक्सेना पुत्र मन्नीलाल सक्सेना परिवार के साथ मकान के छत पर सो रहे थे। रात एक बजे के करीब अचानक मकान की छत गर्म हो गई। नींद खुली तो देखा की मकान से धुआं निकल रहा है।
किसी तरह परिजन पड़ोसी के मकान से होक र नीचे उतरे। बाहर से दरवाजा तोड़कर अपने मकान में घुसने की जगह की। लपटें उठते देख मोहल्ले के कई लोग बाल्टी में पानी भरकर मौके पर आ गए। करीब एक घंटे तक आग पर पानी उडे़लना जारी रखा। इसी बीच सूचना पुलिस और फायरब्रिगेड को दी गई। सूचना पर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और बची हुई आग पर काबू पाया। परिजनों के मुताबिक आग शार्ट सर्किट से लगी।
आग से मकान में खड़ी एक बाइक, दो बोरे शक्कर से बने रामदाना के अलावा मकान में रखा अन्य सामान जलकर राख हो गया। नुकसान करीब दो लाख रुपये का हुआ है। स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।