फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड ने साथियों संग की थी एसडीओ के घर चोरी

Fri, 29 Dec 2017 11:51 PM IST
kannauj
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में लाखो रुपये की चोरी के मामले का खुलासा करते एसपी हरीश चंदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज। आठ दिन पहले छिबरामऊ कस्बे में एसडीओ के घर हुई चोरी के मामले में सर्विलांस व कोतवाली छिबरामऊ पुलिस को सफलता मिली है। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 16 लाख रुपये के जेवरात व नगदी बरामद हुई है। पकड़े गए चोरो में एसडीओ के यहां गार्ड की नौकरी करने वाले युवक ने ताना-बाना रच शातिर अपराधियों की मदद से घटना को अंजाम दिया। एसपी ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन


 छिबरामऊ कोतबाली के टेलीफोन एक्सचेंज कालोनी में रहने वाले एसडीओ योगेश नारायण 21 दिसंबर का सुबह अपने मकान में ताला डालकर पत्नी को दवा दिलाने कानपुर गए थे। शाम को जब वह लौटे तो पाया कि मकान के ताले टूटे पडे़ है। अलमारी में रखे जेवरात व नगदी सहित अन्य सामान चोरी हो गया। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसपी हरीश चंदर ने सर्विलांस टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित के अलावा छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार व्यास को मामले के खुलासे में लगाया। करीब सात दिन तक सर्विलांस टीम मामले की तह तक जाने में जुटी रही। इस दौरान कई लोगों से पूछताछ की गई। शक होने पर पुलिस ने एसडीओ के यहां गार्ड की नौकरी करने वाले आशू मिश्रा पुत्र दीपक मिश्रा निवासी मो. असालत नगर छिबरामऊ की तलाश शुरू कर दी।

गुरुवार रात को पुलिस को सूचना मिली की एसडीओ के मकान में चोरी करने वाले चोर फर्रुखाबाद तिराहे पर कहीं भागनेे की फिराक में खड़े हैं। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर चारों लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में आशू मिश्रा के अलावा आशू मिश्रा का पिता दीपक मिश्रा पुत्र रावेंद्र मिश्रा, हिस्ट्रीशीटर शातिर अपराधी गजेंद्र सिंह तोमर पुत्र वीर सिंह निवासी बिलावलपुर थाना निगोह जिला शहजहांपुर, महिला आरोपी प्राची तिवारी पुत्री प्रवीण तिवारी निवासी मो. हनुमानगढ़ी छिबरामऊ ने पूछताछ में एसडीओ के यहां चोरी करने की बात कुबूल कर ली। चोरी किए गए माल को भी बरामद कर लिया गया। शुक्रवार को एसपी हरीश चंदर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शहजहांपुर निवासी गजेंद्र तोमर शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ कई मुकदमें शहजहांपुर में भी दर्ज है। प्राची महिला होने के बाद भी पुरुष जैसी दिखती है। शातिर होने के बाद भी इस पर कोई शक नही करता है।  एसडीओ के मकान की गार्ड आशू को पहले ही पूरी जानकारी थी। लाखो रुपये के जेवरात बरामद हो जाने के बाद जानकारी होने पर एसडीओ अपनी पत्नी को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे ,जहां उन्होंने चोरो से बरामद माल की पहचान की।
विज्ञापन


एसडीओ दंपत्ति की हत्या करने की भी थी योजना
कन्नौज। छिबरामऊ में एसडीओ के मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर अपराधियों ने पुलिस को बताया कि चोरी की योजना बनाने के दौरान सभी ने पहले ही योजना बना ली थी। यदि चोरी के दौरान एसडीओ व उनकी पत्नी ने विरोध किया तो दोनो की हत्या कर दी जाए । चोरो को समय अच्छा मिल गया जब मकान खाली मिला। इससे चोरो ने बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया।

यह माल हुआ था चोरी
कन्नौज। दो सोने के हार, चार सोने की अगूठी, दो मंगलसूत्र, एक डायमंड रिंग, दो सोने की चेन, 10 सोने की चूडियां, तीन कमर पेटी, तीन जोड़ी सोने की झुमकी, दो जोड़ी कुंडल, दो नथनी, दस जोड़ी पायल, दस जोड़ी बिछिया, चांदी का बिछुआ व कमर पेटी, मांग बेंदी, तीन सोनाटा घड़ी, सोनी का वीडियो कैमरा, 2500 रुपये नगदी के अलावा घटना में प्रयोग की गई पल्सर बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें