फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर लूट में चार पर रिपोर्ट

Mon, 16 Jan 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
loot - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तीन दिन पहले ट्रैक्टर लूट के मामले में ट्रैक्टर मालिक ने चार बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्नाव जिले के थाना बांगरमऊ क्षेत्र के गांव झंडा टोलागंज मुरादाबाद निवासी लकड़ी व्यवसायी वाहिद खां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गत 13 जनवरी की रात सात बजे के करीब ट्रैक्टर चालक गुड्डू निवासी फतेहपुर खामजा थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव विधूना के ईंट भट्ठे से लकड़ी उतारकर खाली ट्रैक्टर लेकर आ रहा था।
विज्ञापन


फगुहा गांव से वह एक्सप्रेस वे पर चढ़ा। कुछ दूर चलने पर एक मार्शल पर सवार चार बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक का अपहरण कर ट्रैक्टर लूट लिया था। बाद में ट्रैक्टर चालक गुड्ड़ू को कानपुर देहात जनपद में नहर किनारे छोड़ दिया था। कोतवाली प्रभारी आमोद कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रैक्टर चालक गुड्डू के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। इससे घटनास्थल व बदमाशों की लोकेशन ट्रेस हो सकेगी। ट्रैक्टर को बरामद करने के लिए स्वाट की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें