फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटी कटने से महिलाओं में भय, एक बेहोश

Thu, 03 Aug 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
त्योर गांव में कटे बाल दिखाती महिला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर महिलाओं की चोटी कटने की सूचनाओं में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। तालग्राम थानाक्षेत्र के गांव त्योर में दो महिलाओं की चोटी करने की घटना सामने आई है। दोनों महिलाएं चोटी कटने की घटना से दहशत में हैं। महिलाओं के कटे बाल देखने के लिए आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ लग गई। सतर्कता को देखते हुए पुलिस गांव में निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
त्योर गांव निवासी लक्ष्मण संखवार की पत्नी सुधा (30) गुरुवार को अपने खेेतों घास लेकर लौट रही थी। शाम को करीब पांच बजे हाथ मुंह धोकर उसने बाल संवारने को जैसे ही कंघी लगाई तो उसके कटे बाल सामने आ गए। कटे बाल देख महिला की चीख निकल पड़ी और वह बेहोश हो गई। महिला को बेहोश देख सास व परिजन दौड़ पड़े। गांव के जगदीश पाल की पत्नी के बाल भी कट गए हैं। लेकिन लोकलाज के भय से वह खामोश हैं। गांव की बेटियां व महिलाएं दहशत में हैं। वहीं सूचना पहुंचे यूपी 100 डायल के सिपाही जांच कर लौट आए। एसओ ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। इसी प्रकार ठठिया थानाक्षेत्र के हमीरपुर गांव में मोहम्मद सलीम की पुत्री तबस्सुम के बाल भी कट गए हैं। ग्राम प्रधान सुरजीत सिंह यादव ने बताया कि उन्हें दोपहर बाद घटना की जानकारी हुई है। वह पुलिस को सूचित करेंगे। इधर चोटी कटने की घटनाओं पर खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया पर नजरें लगाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें