फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर कार में बैठाकर जेब से हजारों निकालें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। कानपुर के लिए लिफ्ट देकर कार सवार युवकों ने हजारों की टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया। 52 हजार की नगदी पार करने के बाद कार सवार टप्पेबाजों ने पीड़ित को जबरदस्ती कार से नीचे उतार दिया। पीड़ित ने 100 डायल पर फोन कर घटना की जानकारी दी।

सदर कोतवाली क्षेत्र के गोसाइदासपुर निवासी रामनाथ यादव गुरुवार सुबह ट्रेन से कानपुर जाने के लिए घर से निकले। जसोदा स्टेशन पर पहंचने में उन्हें देरी हो गई और ट्रेन छूट गई। इस पर वह जसोदा चौकी के सामने कानपुर जाने के लिए डग्गामार वाहन का इंतजार करने लगे। तभी एक कार आकर उनके सामने रुकी और कानपुर जाने की बात कहगर उनको बैठा लिया। कटरा गांव पहुंचने ही पहले से कार में सवार जेबकतरों ने उनकी जेब काटकर साढ़े 52 हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद चालक ने उन्हें जबरदस्ती कार से नीचे उतार दिया। कार से नीचे उतरने के बाद जब उन्होंने अपनी जेब देखी तो उनके होश उड़ गए । उन्होंने 100 डायल कर अपने साथ हुई टप्पेबाजी की पुलिस को जानकारी दी। कोतवाल अमर पाल सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- जसोदा से कानपुर आ रहा था पीड़ित
- जेब साफ करने के बाद जबरदस्ती कार से उतारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें