फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर छात्रा से रेप

Mon, 22 Aug 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
rape victim - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
घर में सो रही नाबालिग छात्रा के साथ पड़ोसी युवक ने रेप किया। आरोप है कि पुलिस ने टालमटोल के बाद घटना के दो दिन बाद रविवार को रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फरार है। वहीं ग्रामीण भी उस पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। शहर से सटे कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात शादीशुदा युवक पड़ोस के मकान की दीवार फांदकर घर में घुस गया और वहां सो रही नाबालिग छात्रा को चारपाई पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन


आरोपी ने उसके साथ रेप किया और फिर जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला। सुबह पीड़िता ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की व्यथा सुनते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली में तहरीर दी। यह जानकारी होते ही पहले तो पुलिस ने ही टरकाने का प्रयास किया। बाद में गांव के लोगों ने समझौता कराने का उसके ऊपर दबाव बनाना शुरू कर दिया, लेकिन वह कार्रवाई के पक्ष में अडिग  रहा।

काफी मशक्कत के बाद कोतवाली पुलिस ने घटना के दूसरे दिन रविवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के संबंध में पीड़िता छात्रा के पिता ने बताया कि वह घर के बाहर सो रहा था। उसकी पत्नी रक्षाबंधन पर मायके गई हुई थी। घर में उसकी नाबालिग पुत्री अपने छोटे भाई के साथ थी। घटना के बाद से आरोपी गांव से फरार है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन


उसकी पत्नी रक्षाबंधन पर मायके गई हुई है। उधर घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी सोमेंद्र कुमार नेगी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें